UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने दो टूक कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही या सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में डूडा (जिला नगरीय विकास एजेंसी) के शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
डीएम का दो टूक
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की सभी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जाए, ताकि इनका सीधा लाभ वास्तविक और पात्र लोगों तक पहुंच सके। डीएम ने दो टूक कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही या सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को समयबद्ध तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 46 इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ़्तार।
Chandauli news: बेसिक शिक्षकों व रसोइयों को बड़ी राहत।
ईओ को सख्त निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी ने PMAY 1.0 जिन लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पूर्व में धनराशि मिल चुकी है, उनके आवासों का निर्माण कार्य अधिशासी अधिकारी (EO) शीघ्र पूर्ण कराएं। PMAY 2.0: इस चरण के अंतर्गत आए नए आवेदन पत्रों की त्वरित जांच, पहली किस्त प्राप्त कर चुके लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन और जियो-टैग का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। PM स्वनिधि योजना: शहरी स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बैंकों से समन्वय स्थापित कर लंबित लोन आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
बैठक में मलिन बस्ती विकास योजना के तहत प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों और उनके प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक का संचालन परियोजना अधिकारी (PO) राजेश उपाध्याय ने किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राजेश कुमार, पंडित दीनदयाल नगर, चकिया और सैयदराजा के चेयरमैन व ईओ के अलावा सेवायोजन, खाद्य, उद्योग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
