UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने बीते अप्रैल माह से अभीतक कुल 46 इनामिया को अरेस्ट किया है। अगस्त माह में 17 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।
उत्तरप्रदेश की चंदौली पुलिस को वांछित एवं इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही है। इसी कड़ी में चंदौली पुलिस ने विगत अप्रैल माह से अब तक 46 इनामियां अभियुक्तों को गोवंश तस्करी, हत्या, POCSO, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, भ्रष्टाचार, अवैध शराब, गोवंश तस्करी में वित्तीय लेन-देन एवं NDPS एक्ट के मामलों में गिरफ्तार किया है। वहीं अगस्त महीने में 17 इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: बेसिक शिक्षकों व रसोइयों को बड़ी राहत।
Chandauli news: चीनी पर स्टॉक लिमिट लागू।
वांछित एवं इनामियां के विरुद्ध कार्रवाई
एसपी आकाश पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा वांछित एवं इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चन्दौली पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी, हत्या, POCSO एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, भ्रष्टाचार, अवैध शराब, गोवंश तस्करी में वित्तीय लेन-देन तथा NDPS एक्ट सहित विभिन्न गंभीर अपराधों में वांछित एवं इनामियां अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की गई।
46 इनामिया गिरफ्तार
अभियान के परिणामस्वरूप विगत अप्रैल माह से अब तक जनपद चंदौली पुलिस द्वारा कुल 46 इनामियां अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, व अगस्त माह में अब तक कुल 17 इनामियां अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। चंदौली पुलिस द्वारा कुल 46 इनामियां गिरफ्तार अभियुक्तों में 5 अभियुक्त एक वर्ष से अधिक समय से वांछित थे। जिसमें से अगस्त माह में एक वर्ष से अधिक समय से वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
चंदौली पुलिस द्वारा विशेष रूप से गोवंश तस्करी, गोवंश तस्करी से जुड़े वित्तीय लेन-देन, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शस्त्र, हत्या, POCSO एवं गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अपराध के माध्यम से अर्जित अवैध धन एवं अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। ऐसे अपराधियों की संपत्ति एवं वित्तीय गतिविधियों के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



