UPDATE CHANDAULI NEWS: अलीनगर क्षेत्र के एकौनी गांव में मिले अधजला शव के मामले में पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगा लिया है। शव की शिनाख्त हो चुकी है।
जनपद चंदौली के अलीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत एकौनी गांव में बीते दिनों एक अधजला युवक का शव मिला था। पुलिस टीम ने शव का शिनाख्त कर लिया है। मामले में किसी भी प्रकार के अपराध होने की पुष्टि नही हुआ है।
क्या है पूरा मामला ?
दरसअल, बीते 23 अप्रैल को अलीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत एकौनी गांव में बाउंड्री वाल के अंदर एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था। मामले में हत्या की आशंका जताया जा रहा था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज मामले का छानबीन शुरू किया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: STF आगरा ने 50 हज़ार के इनामिया को दबोचा।
Chandauli news: परियोजनाओं के लिए 476 लाख रूपये स्वीकृत।
अधजला शव का हुआ शिनाख्त
पुलिस की जांच में शव का शिनाख्त बुग्गल बिन्द, पुत्र मुन्नी लाल बिन्द, निवासी ग्राम झिकटिया, थाना बन्देया, जनपद औरंगाबाद, बिहार, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई। जांच में ये तथ्य सामने आया कि मृतक और उसका पिता, रोड बनाने वाले ठेकेदार के साथ काम करता था और शराब पीने का आदी था। पुलिस टीम को शव मिलने के स्थान के नजदीक ही एक खेत में जलने के निशान और मृतक के कुछ कपड़े के अंश मिले थे, जिससे युवक के मौत की गुत्थी सुलझने लगी।
बाउंड्री वाल के अंदर कैसे पहुंचा शव ?
शव के जलने का तरीका, किसी चोट का अभाव आदि से हत्या का मामला नहीं प्रतीत हो रहा था। पर जलने के जगह से शव हट कर बाउंड्री के भीतर कैसे पहुंचा ? इस विषय पर जांच की जा रही थी। घटना में सभी पहलुओं की जांच के लिए टीम लगाई गई थीं। उधर, मृतक के पिता द्वारा पूर्व में घटना के संबंध में अनभिज्ञता जताई गई थी। पुलिस ने दोबारा मृतक के पिता और चाचा से गहन पूछताछ की।
सामने आया असली वजह
पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि 23 अपैल को मृतक व मृतक के पिता द्वारा खूब शराब का सेवन किया गया था। शराब पीकर मृतक खेत में ही लेट गया। यह भी बताया कि मृतक अक्सर शराब पीकर कहीं भी रुक जाता था। वहीं पिता और चाचा एक दुकान से सामान लेने के बाद वापस चले गए थे। सुबह तक मृतक के वापस न आने के बाद जब उनके द्वारा ढूंढा गया तो खेत से थोड़ी दूर पर ही बुग्गल बिन्द का शव मिला। जिसे वे ले जाने वाले थे, पर गांव के लोगों का आवागमन होने के कारण घबराकर शव वहीं फेंक कर भाग गए।
पुलिस ने जताया अंदेशा
मामले में अंदेशा जताया गया है कि रात के समय खेत में अज्ञात कारणों से आग लगी होगी। जिससे शराब के नशे धुत्त मृतक, ज्यादा दूर तक भाग नही पाया और जलने के कारण उसकी मौत हो गयी। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा भी किसी अपराध की आशंका नहीं व्यक्त की गई है।




