UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में पुलिस और वन विभाग की टीम पर लोगों द्वारा हमला करने का आरोप है। मामले में पूर्व के हिस्ट्रीशीटर और उसका परिवार का नाम सामने आया है। साथ ही पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में छापेमारी करने पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों, पूर्व के हिस्ट्रीशीटर और उसके परिवारजनों द्वारा सरकारी कार्य मे बाधा डालने तथा टीम पर हमला करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हिस्ट्रीशीटर महेन्द्र राव व परिजनों के विरूद्ध हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामला पहले ही दर्ज है। फिलहाल पुलिस अज्ञातों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें चिन्हित करने में जुटी है। उधर, हिस्ट्रीशीटर का परिवार फरार बताया जा रहा।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: गलफ्रेंड के चक्कर, धारदार हथियार से हमला।
Chandauli news: आज हुआ गिरफ़्तार, जाने कौन है ये शातिर ?
पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला
जानकारी के अनुसार बीते 9 मई यानी शनिवार को मुखबीर के जरिये अवैध खनन की सूचना मिली थी। वन विभाग की सूचना पर रेंजर अखिलेश दुबे, चकिया पुलिस टीम चन्द्रप्रभा रेंजरी वन क्षेत्र के ग्राम अलीपुर भांगड़ा में अवैध खनन किये जा रहे स्थान पर पहुंची। मौके पर 1 जेसीबी और 2 ट्रैक्टर बिना किसी अनुमति के अवैध खनन करते हुए पाए गए।
कार्यवाही करते हुए वन विभाग व पुलिस विभाग की टीम ने मौके से जेसीबी और 2 ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि टीम जब वापस जाने लगी तभी महेन्द्र राव, पिता राम आसरे राव और भाई विजेन्द्र राव सहित 80-100 कई संख्या में ग्रामीणों ने, जिसमे महिला तथा पुरुष शामिल थे टीम को घेर लिया। उपद्रवियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डाली गयी। प्रमुख मार्ग को पत्थरों से अवरुद्ध कर चक्का जाम किया गया और आने-जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
पुलिस की कार्यवाही
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि चिन्हित अभियुक्तों तथा अन्य अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, हमला और अवैध खनन की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूर्व के हिस्ट्रीशीटर का परिवार फरार
पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्त व पूर्व का हिस्ट्रीशीटर महेन्द्र राव व परिजनों के विरूद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास जैसे गम्भीर मामलों में अभियोग दर्ज है। घटना में सम्मिलित अधिकतर अभियुक्त अभ्यस्त अपराधी है, जिनके विरूद्ध हत्या के प्रयास जैसे अभियोग पंजीकृत है। बताया, अभियुक्त गांव छोड़कर फरार हैं, उनकी तलाश के लिए टीम लगा दी गयी हैं।




