UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। घर पर ही फैक्ट्री बनाकर अवैध असलहा बनाया जा रहा था। अवैध असलहों के साथ मुख्य अभियुक्त को अरेस्ट किया गया है।
यूपी की चंदौली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जिले की बलुआ पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक घर मे छापेमारी की। मौके से एक अभियुक्त को असलहा बनाते हुए पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने निर्मित तथा अर्धनिर्मित असलहा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं एसपी ने बरामद करने वाली टीम को 20 हज़ार नगद से पुरस्कृत किया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: ख़बार में खाना- सस्ता नहीं, नुकसानदायक।
Chandauli news: गड्ढे में बहा दिया गया कई लाख मूल्य की शराब।
चंदौली में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़
दरसअल, एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। एसपी के निर्देश पर जिले की पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बलुआ पुलिस को मुखबीर से अवैध शस्त्र फैक्ट्री से संबंधित इनपुट मिली। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम एक्टिव हुई और क्षेत्र के नदेसर गांव स्थित एक घर मे छापेमारी की।
घर मे बनाया जा रहा था असलहा
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को असलहा बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस टीम ने एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 312 बोर, एक तमंचा 315 बोर(अर्ध्द निर्मित), 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 खोखा कारतूस 12 बोर और शस्त्र बनाने में प्रयुक्त होने वाले कल-पुर्जे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाकर पूछताछ की गई।
पुलिस ने दी जानकारी
शस्त्र फैक्ट्री के भंडाफोड़ की जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संजय शर्मा उर्फ संजू है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अवैध असलहों का निर्माण कर रहा था। यही उसकी पेशा व रोजी रोटी का साधन है। अभियुक्त ने बताया कि वह इन असलहों को तीन से पैंतीस सौ में बेचता है। गाजीपुर और वाराणसी के रहने वाले दो व्यक्ति, उससे असलहा खरीदकर ले जाते है। अभियुक्त ने बताया कि वह नए असलहे बेचने के साथ-साथ पुराना असलहा भी रिपेयर करता है।
मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। उधर, एसपी द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली थाना बलुआ पुलिस टीम को 20 हज़ार रूपयें नकद इनाम से पुरस्कृत किया गया।




