UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पहुंच रही है। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।
उत्तरप्रदेश शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जिले की सभी थानों द्वारा बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर महिलाओ तथा बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा। साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। महिलाओं और बालिकाओं के साथ जुड़ कर, उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: चौपालों के जरिये क्या समझाना चाहती पुलिस
Chandauli news: सैम हॉस्पिटल का अतुलनीय प्रयास।
विभिन्न योजनाओं की दी गयी जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।
महत्वपूर्ण नम्बरों की जानकारी
विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।
साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।