UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने चौपाल लगाकर तथा पैंफ्लेट्स वितरित कर महिलाओं तथा बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया।
मिशन शक्ति, किया गया जागरूक
एसपी द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में जिले के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों ने अपने अपने बीट, क्षेत्र आदि में जाकर उनमें पड़ने वाले कस्बों, ग्रामों, ग्रांम पंचायतों में जाकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया गया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: सैम हॉस्पिटल का अतुलनीय प्रयास।
Chandauli news: मिशन शक्ति, अपनी प्राइवेसी का रखें ध्यान।
चौपाल लगाकर पैंपलेट्स वितरण
महिला सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण कराने के उद्देश्य से महिला चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त, महिलाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भर बनाने, महिला सम्बन्धी अधिकारों, समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने और सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया गया। चौपालों में उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं अपने आत्मसम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता न करनें, उनके अधिकारों के विषय में एवं उनके सहयोग हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। सुविधा हेतु पैंफ्लेट्स वितरण कर दी गयी गुड टच-बैड टच का जानकारी, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और बच्चियों को सरकारी योजनाओं और आपातकालीन नंम्बरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में अवगत कराते हुए तत्काल सहायता के विषय में बताया गया।
साइबर सुरक्षा के बाबत जागरूकता
महिला पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं को साइबर सुरक्षा जैसे साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जागरुक किया गया। साथ ही सोशल मीडिया को सावधानी पूर्वक प्रयोग करने के लिये भी सुझाव दिया गया। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या शोहदों द्वारा परेशान किया जाता है तो तत्काल डायल 112 अथवा मिशन शक्ति टीम से शिकायत करने या सरकार द्वारा चलायी जा रही अन्य विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल करने की सलाह दी गयी। जिससे तत्काल गुप्त रूप से कार्यवाही किया जा सके।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक मिशन शक्ति केन्द्र बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है।
एंटी रोमियो स्क्वायड की जानकारी
जनपदीय/स्थानीय एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के बारे में अवगत कराया गया। बताया गया कि सादे वस्त्रों में तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहां पर महिलाओ एवं बालिकाओ का अधिकतर आवागमन होता है उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदो/मनचलो के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए कॉपवॉच एप्प में शोहदों/मनचलों का विवरण (नाम, पता, मोबाइल नम्बर आदि) दर्ज कर दिया जाता है। जिससे कि दुबारा अपनी आदतों में सुधार ना करने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सकें।
जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान "मिशन शक्ति फेज-5.0" के तहत समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण एवं जन सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने हेतु प्रयास किया जा रहा है।