UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने "वाल ऑफ़ ड्रीम्स" कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राएं अपने सपनों, इच्छाओं एवं भविष्य की योजनाओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर पाएंगी।
इनदिनों चंदौली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 पर खासा जोर दिया जा रहा। महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक करने के लिए जिले की पुलिस द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। इसी क्रम में एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत थाना बलुआ, थाना सैयदराजा और थाना सकलडीहा पर "वाल ऑफ ड्रीम्स" (Wall Of Dreams) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: RPF के सिनीयर कमांडेंट को मिला सम्मान।
Chandauli news: RPF ने 3 बच्चों को किया रेस्क्यू, एक अरेस्ट।
चंदौली पुलिस का "वाल ऑफ़ ड्रीम्स"
"वाल ऑफ़ ड्रीम्स" कार्यक्रम में महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
जागरूक करने के साथ किया प्रेरित
छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य, छात्राओं को अपने सपनों, इच्छाओं तथा भविष्य की योजनाओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने का अवसर देना है।
ताकि समाज में उनकी आवाज और भी सशक्त हो सके। मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित यह पहल महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही "वाल ऑफ़ ड्रीम्स" पर लगे रंग-बिरंगे पंजों के निशान, महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य, सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक बने।