UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में बेखौफ बदमाशों ने घर मे घुसकर महिला को गोली मार दिया। मोटिव का पता नही चला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में गोलीबारी की घटना आये दिन देखने को मिल रहा। बीते कुछ महीनों में कई हत्या/आत्महत्या की वारदातें सामने आई है। ताजा मामला जिले के सैयदराजा थानाक्षेत्र से है जहां अज्ञात बदमाशों ने घर मे घुस कर एक महिला को गोली मार दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टरों ने महिला को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के पीछे क्या मोटिव था, इसका पता नही चला है। पुलिस, घटना की छानबीन में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: तस्करी के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही।
Chandauli news: बाबा कीनाराम जन्मोत्सव, रुट डायवर्ट।
अज्ञात बदमाशों ने महिला को मारी गोली
जानकारी के अनुसार सैयदराजा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 10 निवासी सफीउल्लाह, गैर प्रांत में नौकरी करता है। घर मे 45 वर्षीय पत्नी दिलकश, बेटे और बेटियां रहती है। शुक्रवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि में कुछ आवाजे आने लगी, जिससे दिलकश की नींद खुल गयी। दिलकश ने कुछ अज्ञात लोगों को अपने घर मे पाया। उसने शोर मचाया तो अज्ञात लोगों में से एक ने दिलकश पर गोली चला दी।
कंधे के पास लगी गोली
गोली की आवाज सुन घर के अन्य सदस्य उठ गए तो देखा कि दिलकश के कंधे में गोली लगी है। उधर बदमाश, मौका देख फरार हो गए। आनन-फानन में घायल दिलकश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। बाद में हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
मामले में चोरी के प्रयास का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि, कोई पुरानी विवाद भी हो सकती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर आवश्यक पूछताछ किया। इस बाबत सीओ सदर ने बताया कि मामला चोरी का नही लग रहा। घटना के पीछे क्या मोटिव था, पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल महिला की हालत अभी स्थिर है। जल्द ही महिला का बयान लेकर जांच को तेजी दी जाएगी।