UPDATE CHANDAULI NEWS: शुक्रवार की बीच रात अज्ञात लोगों ने लेखपाल को घेर लिया। धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी है।
उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले में दुलहीपुर क्षेत्र के लेखपाल को अज्ञात लोगों द्वारा बीच सड़क घेरने व जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है, जब लेखपाल सुजीत कुमार ड्यूटी पर थें। लेखपाल ने किसी तरह से घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पर, तबतक सभी अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए। लेखपाल सुजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी एसडीएम सहित मुग़लसराय कोतवाली में दे दी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: बांध से 5568 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, अलर्ट।
Chandauli news: सौ से ज्यादा ट्रेंड्स में युवा होंगे प्रशिक्षित।
जाने क्या है पूरा मामला ?
लेखपाल सुजीत कुमार ने बताया कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बाढ़ चौकियां बनाई गई है। जहां उनकी ड्यूटी लगी है। उन्होंने बताया कि वह गंगा जलस्तर का जायजा लेने के बाद, वापस बाढ़ चौकी पर लौट रहे थे। इस दौरान करीब 10-12 के संख्या में बाइक सवारों ने उनका पीछा करना शुरू किए।
लेखपाल सुजीत कुमार ने बताया कि बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी के आगे अपना वाहन लगा दिया और उनसे पूछने लगा कि इतनी रात को तुम क्या करने आये हो ? आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी तोड़ने की कौशश की और जान से मारने का धमकी भी दिया।
लेखपाल ने पुलिस को बुलाने की कही बात
लेखपाल सुजीत कुमार ने आगे बताया कि उन्होंने लोगों को समझाने की कौशश की और बताया कि वह ड्यूटी पर है। उन्होंने अज्ञात लोगों को बताया की अगर कोई समस्या है तो पुलिस को बुलाया जाए। पर अज्ञात लोग नही माने। किसी तरह उन्होंने दुलहीपुर चौकी पर सम्पर्क साधा। पर चौकी पुलिस जबतक मौके पर पहुंची, तबतक सभी अज्ञात लोग मौके से फरार हो चुके थे।
दुश्मनी को लेकर कही ये बात
लेखपाल सुजीत कुमार ने बताया कि उनका जॉब ऑफ नेचर ऐसा है कि कभी कुछ खराब लोगों से भी सामना हो जाता है। लेखपाल ने अज्ञात लोगों में से एक लोग को पहचानने की बात कही। उन्होंने बताया कि एसडीएम सहित मुग़लसराय कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गयी है। जिसमे एक नामजद व बाकी अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया गया है।
क्या कहती है पुलिस
अब, ये घटना कोई मनगढ़ंत कहानी है या उक्त घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश, ये तो जांच का विषय है। बहरहाल, घटना के संबंध में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस द्वारा बताया गया कि लेखपाल द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। घटना की जांच करने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।