UPDATE CHANDAULI NEWS: महिला प्रधान के ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।
उत्तरप्रदेश की चंदौली पुलिस को अपराधियों के धड़-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। जिले की बलुआ पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए महिला प्रधान के ससुर पर घातक हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि उक्त प्रहार, जान से मारने की नीयत से की गयी थी। फिलहाल पुलिस, अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: पुलिस एनकाउंटर में 4 गिरफ्तार।
Chandauli news: असली नोट बताकर चला देते थें चूरन वाली नोट।
जाने क्या था मामला ?
दरसअल, ये पूरा मामला सरकारी आवास योजना से जुड़ा था। जानकारी के अनुसार बलुआ क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर की महिला प्रधान सीमा देवी के ससुर 60 वर्षीय बलिराम यादव और पति दिलीप, गांव का कामकाज देखते है। उसी गांव का रहने वाला सूरज, आवास के लिए फार्म भरा था। किन्ही कारणों से चयन में स्कूटनिंग कमेटी ने रोक लगा दिया। सूरज ने प्रधान पति से आवास दिलाने के लिए कई बार मिन्नत की। लेकिन सूरज का आवास के लिए चयन नहीं हो पाया। इस बात से वह काफी नाराज था।
आरोप है कि बीते सोमवार को सूरज, नशे में धुत्त होकर महिला प्रधान के घर पहुंचा और काफी देर तक गाली-गलौज करता रहा। महिला प्रधान की ओर से डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और मौके से चल दिये। पुलिस द्वारा थाने पर बुलाये जाने पर महिला प्रधान के ससुर 60 वर्षीय बलिराम व रिश्तेदार 45 वर्षीय रामकिशुन मंगलवार को बाइक से थाने जाने के लिए निकले। आरोप है कि रास्ते मे सूरज मिल गया और उसने कुलाड़ी से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में कुल्हाड़ी, बलराम यादव के आंख के पास ही फंसी रही।
पुलिस की कार्यवाही
उक्त मामले में पीड़ित बलिराम के पुत्र दिलीप द्वारा बलुआ थाने पर नामजद तहरीर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हमले के आरोपी को सकलडीहा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सूरज कुमार है, जिसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।