UPDATE CHANDAULI NEWS: एक्सीडेंट के काफी देर बाद भी एम्बुलेंस नही पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। युवकों का उपचार जारी है।
यूपी के जनपद चंदौली अंतर्गत नौगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। क्षेत्र के नौगढ़-मध्धुपुर मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि उक्त हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता नही चला है। बताया जा रहा है सूचना देने के बावजूद भी एम्बुलेंस नही पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस, घटना की जांच में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: एक महिला समेत 8 तस्कर गिरफ्तार।
Chandauli news: घर बैठे प्राप्त करें काशी विश्वनाथ का प्रसाद।
सड़क हादसे में 2 युवक घायल
जानकारी के अनुसार चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ठठवा गांव निवासी चंद्रभान गिरी और प्रदीप गिरी, एक ही बाइक पर सवार होकर मध्धुपुर की ओर जा रहे थे। जिसके बाद वे नौगढ़-मध्धुपुर मार्ग पर गंभीर रूप से घायल अवस्था मे घायल पाए गए। अब, किसी वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मारी है या वे असंतुलित होकर गिरें है, इसका पता नही चल पाया।
एम्बुलेंस लेट, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को फोन कर जानकारी दी, पर एम्बुलेंस समय पर नही पहुंची।सूचना पर पहुंची नौगढ़ पुलिस टीम ने घायलों को गंभीर अवस्था में नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल प्रदीप गिरी को बेहतर इलाज के लिए चकिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद करने के लिए नौगढ़ पुलिस की सराहना की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बहरहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।