UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में हुए सड़क हादसे में महिला समेत एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी। एक घायल बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
यूपी के जनपद चंदौली में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के बबुरी क्षेत्र में बाइक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। उक्त हादसे में बाइक सवार महिला समेत एक 2 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गया। जबकि, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस, शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
CHANDAULI NEWS: READ MORE
Chandauli news: गुरुकुलम के बंद होने की खबर फर्जी।
Chandauli news: तंत्र-मंत्र के सहारे की 26 लाख की ठगी।
बाइक और पिकअप की टक्कर में 2 मौतें
जानकारी के अनुसार बाइक सवार एक व्यक्ति एक महिला अपने 2 साल के बच्चे को बाइक में बिठा कर कहीं जा रहा था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की बबुरी क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी गांव के पास अज्ञात पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। उक्त हादसे में 48 वर्षीय महिला संगीता और उसके दो वर्षीय बेटा दक्ष की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने भिजवाया अस्पताल
स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार रहा।
पुलिस द्वारा बताया गया कि शवों को पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना की सूचना पाकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे हुए है। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।