UPDATE CHANDAULI NEWS: जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष ने राहुल गांधी का सराहना किया है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की मांग के आगे भाजपा के केंद्र सरकार को झुकना पड़ा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के लिए राहुल गांधी ने मुखर रूप से जातिगत जनगणना की माँग उठाई। जिसके परिणाम स्वरूप केंद्र की सरकार ने इसे स्वीकार किया है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: पीएससी हटवा कर करवा दिया गया हत्या।
Chandauli news: गोलियों की तड़तड़ाहट, हत्या से फैली सनसनी।
देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण सामाजिक न्याय
रामजी गुप्ता ने बताया कि सामाजिक न्याय, हमारे समाज और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण विषय है। हाल ही में संपन्न हुए कांग्रेस अधिवेशन में भी इस मुद्दे पर पार्टी द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया था। कांग्रेस पार्टी द्वारा यह एक ऐतिहासिक पहल है, जो हर वर्ग को समान अवसर और अधिकार दिलाने की दिशा में ठोस कदम है।
जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं राहुल
रामजी गुप्ता ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी, जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। राहुल गांधी ने देश में जातिगत जनगणना की मांग सबसे पहले उठायी थी। अंततः भाजपा की केंद्र सरकार को राहुल गांधी की मांग के आगे झुकना पड़ा और जातिगत जनगणना पर सहमत होना पड़ा।
सामाजिक न्याय के बड़े योद्धा राहुल
राहुल गांधी ने सदन में कहा था कि हम इसी सदन में जातिगत जनगणना पास करके दिखाएंगे और आज उनकी बात सच साबित हुई। देश पहचान रहा है कि वर्तमान समय में राहुल गांधी सामाजिक न्याय के सबसे बड़े योद्धा हैं।