UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली स्थित नहर में किसी इंसान का एक कटा हुआ हाथ मिला है। ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब नहर में मछली मारने गए युवक ने कटा हुआ किसी इंसान का हाथ देखा। चीख-पुकार सुन मौके पर भारी भीड़ जुट गई। कटे हुए हाथ में टैटू से नाम लिखा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी सहित अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। फिलहाल पुलिस, दूसरे बॉडी पार्ट्स के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: पास्को एक्ट के आरोपी को 20 साल की सजा।
Chandauli news: डीडीयू स्टेशन से बरामद हुआ 60 लाख कैश।
नहर में मिला इंसानी कटा हुआ हाथ
जानकारी के अनुसार अलीनगर क्षेत्र निवासी एक युवक क्षेत्र स्थित पचफेड़वा नहर में मछली मारने गया हुआ था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मछली मारने के दौरान युवक ने एक इंसान का कटा हुआ हाथ देखा। हाथ देख युवक डर गया और शोर मचाने लगा। युवक का शोर सुन मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
हाथ मे टैटू से लिखा है नाम
सूचना पर सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा और अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार उक्त हाथ काफी पुराना है और हाथ किसी लड़की का है। सीओ ने बताया कि नहर के किनारे का क्षेत्र घेराबंद कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।







