UPDATE CHANDAULI NEWS: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत इलिया क्षेत्र में तथा विभिन्न थानों की एंटीरोमियों टीम द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत एसपी के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाना इलिया अन्तर्गत विद्यालय में जन चौपाल लगाकर कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: मनबढ़ युवक ने युवती को मारी गोली।
Chandauli news: देश व विदेश की टीमें कर रहें प्रतिभाग।
मिशन शक्ति फेज 5.0
उत्तरप्रदेश शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा गौतम द्वारा आज थाना इलिया अन्तर्गत मंगल विद्या इंटर कॉलेज इलिया में जन चौपाल लगाया गया। इस दौरान महिलाओ और बालिकाओं को जागरुक करने के साथ-साथ महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में बताया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
एंटीरोमियों टीम ने थामी कमान
उपरोक्त अभियान के क्रम में थाना शहाबगंज एंटीरोमियों टीम द्वारा ग्राम परसरी खुर्द, थाना बबुरी एंटीरोमियों पुलिस टीम द्वारा प्राथमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचोखर, थाना धीना एंटीरोमियों पुलिस टीम द्वारा धीना रेलवे स्टेशन व स्टेशन के आस पास, थाना चकरघट्टा एंटीरोमियों पुलिस टीम द्वारा बरवाडीह बाजार के आस पास महिलाओं तथा छात्राओं को जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
विभिन्न योजनाओं की दी गयी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।
प्रमुख कानूनों की दी गयी जानकारी
साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।
साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।