UPDATE CHANDAULI NEWS: गंगा का जलस्तर कम होने के कारण अभी कैनालों में पानी सप्लाई नही हो पाएगी। अधिशाषी अभियंता सिंचाई (मूसा खंड) ने किसानों से अपील किया है कि जलस्तर में वृद्धि होते ही पानी की सप्लाई की जाएगी।
जनपद चंदौली के अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग (मूसा खंड) द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर सामान्य मानक से कम है। जिस कारण नारायणपुर और भूपौली पंप कैनाल का संचालन अस्थायी रूप से बाधित है। जलस्तर में कमी के कारण तकनीकी दृष्टिकोण से पंप कैनालों को सुचारु रूप से संचालित करना संभव नहीं हो पा रहा है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: जेल से छुटा और सीधा पहुंचा तमंचा लेने।
Chandauli news: दाह संस्कार में जा रहे ससुर की मौत।
जलस्तर का मानक निर्धारित
केंद्रीय जल आयोग के निर्देशों के अनुसार, नारायणपुर पंप नहर का संचालन तभी संभव है जब गंगा का जलस्तर 60.00 मीटर से अधिक हो। वहीं भूपौली पंप नहर के लिए यह मानक 57.00 मीटर से अधिक निर्धारित है। वर्तमान में इन दोनों मानकों से जलस्तर कम है, जिससे नहरों को चालू करना तकनीकी रूप से संभव नहीं है।
किसानों से किया गया अपील
अधिशासी अभियंता ने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वे स्थिति की गंभीरता को समझें और संयम बनाए रखें। जैसे ही गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होती है और वह निर्धारित मानकों तक पहुंचता है, दोनों पंप कैनालों का संचालन शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिससे सिंचाई कार्य सुचारु रूप से पुनः आरंभ हो सकेगा।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सिंचाई विभाग एवं प्रशासन किसानों की सुविधा हेतु सतत निगरानी कर रहा है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि जल आपूर्ति शीघ्र बहाल हो सके। ऐसे में किसानों को अब बारिश की आस है।