UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के सैयदराजा क्षेत्र में विवाहिता का शव मिला है। घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। पति को गिरफ़्तार कर पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता का शव, फंदे से लटकता हुआ पाया गया। विवाहिता द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात बताई जा रही है। हालांकि मामला संदिग्ध है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: RPF ने एक को तो बचा लिया।
Chandauli news: 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत।
विवाहिता ने लगाई फांसी
जानकारी के अनुसार बिहार राज्य निवासी 22 वर्षीय धर्मावती की शादी करीब एक साल पहले सैयदराजा क्षेत्र के जेवरियाबाद निवासी दीपक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालियों द्वारा दहेज को लेकर धर्मावती को प्रताड़ित किया जा रहा था। आये दिन घर मे विवाद होता रहता। इसी से आजिज आकर धर्मावती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
घटना से पूर्व हुआ था झगड़ा
बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व पति और पत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने धर्मावती के पति को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन सहित अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है।