UPDATE CHANDAULI NEWS: पुलिस ने 15 हज़ार के इनामियां शातिर गौतस्कर को गिरफ़्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया गया।
उत्तरप्रदेश की चंदौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक शातिर गौतस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार अभियुक्त 15 हज़ार का इनामियां अपराधी निकला। पुलिस ने अभियुक्त के पास से अवैध असलहा बरामद किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: अजय राय पर दर्ज मुकदमा हो वापस।
Chandauli news: दिखें ये 3 अपराधी तो पुलिस लेगी एक्शन।
पुलिस का विशेष अभियान
दरसअल, चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा वांछित तथा वारण्टी अभियुक्तों गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में जिले की चकिया पुलिस को शातिर व इनामियां गौतस्कर से संबंधित इनपुट मिली।
इनामियां गौतस्कर गिरफ़्तार
मुखबीर की सूचना पर हरकत में आई चकिया पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 15 हज़ार के इनामियां गौतस्कर को पटेल तिराहे से 200 दूरी पर स्थित सिकन्दरपुर पोखरे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दी जानकारी
गिरफ्तारी व बरामदगी के बाबत जानकारी देते हुए चकिया पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम शाहिद अफरीदी है, जो कि बबुरी क्षेत्र का निवासी है। बताया अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 074/2025 धारा 3/25 एनडीपीएस एक्ट थाना चकिया, जनपद चंदौली।
2. मु0अ0सं0 207/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रू0नि0अधि0 व 318(4)/319(2) बीएनएस थाना चकिया, जनपद चंदौली।
3. मु0अ0सं0 214/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रू0नि0अधि0 व 281/324(4)/325 बीएनएस थाना चकिया, जनपद चंदौली।
4. मु0अ0सं0 219/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रू0नि0अधि0 थाना चकिया, जनपद चंदौली।
5. मु0अ0सं0 016/2022 धारा 186/279/307/353 भादवि थाना बबुरी, जनपद चंदौली।
6. मु0अ0सं0 098/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 429 भादवि थाना बबुरी, जनपद चंदौली।
7.मु0अ0सं0 016/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बबुरी, जनपद चंदौली।
8. मु0अ0सं0 058/2023 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना बबुरी, जनपद चंदौली।
9. मु0अ0सं0 010/2018 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रू0नि0अधि0 थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली।
10. मु0अ0सं0 0025/18 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली।
11. मु0अ0सं0 102/2020 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रू0नि0अधि0 व 207 मोटरयान अधि0 थाना कोईरौना, जनपद भदोही।
12. मु0अ0सं0 241/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर।