UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। तीन को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस मुठभेड़, तड़तड़ाई गोलियां
जनपद चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात करीब 2 बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठा। बाद में पता चला कि पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है।
उक्त मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुल तीन बदमाश को मौके से गिरफ्तार किया गया है।बदमाश, किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थें। जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्यवाही में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 2 पुलिस कर्मियों की मौत।
Chandauli news: लव, सेक्स और धोखा ?
बावरिया गिरोह का नाम आया सामने
जिले के बलुआ क्षेत्र में जिन बदमाशों से पुलिस का मुठभेड़ हुआ, वह बदमाश बावरिया गिरोह के बताएं जा रहें है। हालांकि, अभी इसका कोई भी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। जनपद चंदौली में बावरिया गिरोह, लगातार सक्रिय रही है। इस गिरोह द्वारा जिले में कई बड़े अपराधों को अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारियां भी हुई। पर गिरोह के सदस्य द्वारा अपराद कारित करने का सिलसिला जारी है।
चोरी की फिराक में थें बदमाश
ताजा मामले की बात करें तो सोमवार की रात करीब 2 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस ने कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मुठभेड़ के बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि बदमाश, बलुआ क्षेत्र में चोरी करने के फिराक में थे। पुलिस ने बदमाशों के मंसूबे को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।