UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गयी, जबकि 2 अन्य युवक घायल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में बेहद दर्दनाक हादसे की घटना प्रकाश में आया है। जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत में 2 युवकों की जान चली गयी, जबकि 2 युवक घायल है। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां गंभीर हालत में दोनों का उपचार जारी है। वहीं पुलिस शवों को पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 15 जून तक 69 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद।
Chandauli news: 17 सौ लोगो को मिलेगा स्वरोजगार के लिए ऋण।
दो बाइकों के बीच भिड़ंत
जानकारी के अनुसार चार युवक, दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है चकिया क्षेत्र अंतर्गत बैरी गांव के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार था कि मौके पर ही मैनपुर निवासी 18 वर्षीय अंश और बिसौरा कला निवासी 19 वर्षीय सूरज की मौत हो गयी। जबकी रामपुर कला निवासी 19 वर्षीय अनुराग और बिसौरी कला निवासी 17 वर्षीय श्लोक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने दी जानकारी
घटना के बाबत चकिया पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी। दो युवकों की मौत हुई है, जबकी दो अन्य युवक घायल है। जिनका उपचार किया जा रहा। बताया, शवों को पीएम के लिए भेज आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


