UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के नौगढ़ पुलिस ने 25 हज़ार के इनामियां को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर करीब एक दर्जन मुकदमा दर्ज है।
यूपी के चंदौली पुलिस अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एक बड़ी सफलता मिली है। जिले की नौगढ़ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक 25 हज़ार के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: पुलिस स्मृति दिवस,अर्पित की गई श्रद्धांजलि।
Chandauli news: सैम हॉस्पिटल-इंदिरा आईवीएफ ने बांटी खुशियां।
25 हज़ार का इनामियां अरेस्ट
दरसअल, एसपी आदित्य लांग्हे ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिया है। एसपी द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में जिले की नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए चिरवाटांड गांव स्थित मोड़ के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दी जानकारी
गिरफ़्तारी का जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रामबचन यादव है, जो अलीनगर थानाक्षेत्र के लौंदा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने जानकारी दिया कि गिरफ्तार अभियुक्त 25 हज़ार का वांछित इनामियां था, जिसपर करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। बताया, अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 71/2017, धारा 3/5ए/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना नौगढ़, जनपद चंदौली।
2. मु0अ0सं0 92/202, धारा 3/5ए/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना नौगढ़, जनपद चंदौली।
3. मु0अ0सं0 80/25, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना नौगढ़, जनपद चंदौली।
4. मु0अ0सं0 31/2016, धारा 3/5ए/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना चकिया, जनपद चंदौली।
5.मु0अ0सं0 1069/2024, धारा 138(1)(b) विद्युत अधि0 थाना एण्टीपावर थेफ्ट, जनपद चंदौली।
6. मु0अ0सं0 929/2016, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 207 एमवी एक्ट, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर।
7. मु0अ0सं0 69/2023, धारा 3/5ए/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर।
8. मु0अ0सं0 77/2023, धारा 25/27/3/4 आयुद्ध अधि0 व 307 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर।
9. मु0अ0सं0 172/2023, धारा 25/27/3 आयुद्ध अधि0 व 307 भादवि थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर।
10. मु0अ0सं0 287/2023, धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 व 307 भादवि व 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर।
11. मु0अ0सं0 99/2019, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।