UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के चकिया क्षेत्र में एक व्यक्ति का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। पुलिस जांच में जुटी है।
यूपी के चंदौली जिला अंतर्गत चकिया क्षेत्र में उस वक़्त सनसनी फैल गयी जब एक व्यक्ति का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना, बुधवार की बताई जा रही। शव देखें जाने पर हड़कंप मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: अंतिम संस्कार, ऐसे हो गयी मौत।
Chandauli news: आमने-सामने की टक्कर में दर्दनाक मौत।
फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव
चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर ग्राम पंचायत के सलया मुचलके उसरा बस्ती में बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शिनाख्त 35 वर्षीय साजु के रूप में किया, जो कि स्थानीय निवासी था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया।
घरेलू विवाद की बात आया सामने
मृतक 35 वर्षीय साजु, पेशे से एक मजदूर था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार को साजु और उसके पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि पहले साजु ने अपनी पत्नी की पिटाई की और फिर रस्सी लेकर घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद साजु का शव घर के पास स्थित पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
बहरहाल, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।