UPDATE CHANDAULI NEWS: मुटन हत्याकांड मामले में चिह्नित 2 अभियुक्तों पर पुलिस ने इनाम रख दिया है, ताकि जल्द-से-जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो सके।
जनपद चंदौली के चर्चित मुटन यादव हत्याकांड मामले में अभीतक पुलिस का हाथ खाली है। पुलिस ने अभीतक हत्याकांड में शामिल आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी, पुलिस की पकड़ से दूर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंदौली के एसपी ने चिह्नित 2 अभियुक्तों क्रमशः राघवेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी बिहार और अखिलेश सिंह, निवासी बिहार पर 25-25 हज़ार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: एक्सप्रेस ट्रेनों से बच्चों की तस्करी।
Chandauli news: चंदौली पुलिस ने लहराया परचम।
गोली मारकर की गई थी मुटन की हत्या
आपको बता दें कि बीते एक मई को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मुटन यादव की हत्या कर दी थी। मुटन यादव उस वक़्त बस स्टैंड में हिसाब-किताब करने में लगे थे। मुटन यादव, हिस्ट्रीशीटर था। उस पर कई मुकदमे दर्ज थें। मामले में मुटन यादव के भाई द्वारा पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाया गया। मुटन हत्याकांड, धीरे-धीरे राजनीतिक रंग लेने लगा और पुलिस पर दवाब बढ़ती गयी।
संरक्षण देने वाले का नाम आया सामने
पुलिस की जांच में मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू, निवासी अहिकौरा का नाम सामने आया। पता चला कि अभियुक्तों का पहले से ही मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू के घर आना-जाना था। साथ ही ये भी पता चला कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद प्रयुक्त वाहनों को अभियुक्तों द्वारा मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू पुत्र के घर पर ले जाया गया। मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू ने दोनों वाहनों को अपने घर की बाउंड्री के अन्दर खड़ी करवाया। तथा बदमाश, उसके मकान के पिछले दरवाजे से निकलकर चले गये। जिसके बाद मनोज त्रिपाठी ने रात के अंधेरे में दोनों मोटर साइकिलों को ताल ले जाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस ने मनोज को किया गिरफ्तार
धानापुर पुलिस मनोज उर्फ पप्पू की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से मनोज का इनपुट मिला। मुखबीर की सूचना पर हरकत में आई पुलिस टीम ने आरोपी मनोज को धानापुर क्षेत्र स्थित रमरजाय चट्टी के पास से घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया।
तीन हत्यारोपी हुए थें आइडेंटिफाइड
मामले में पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया था कि मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय व्यक्तियो एवं अन्य व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि 1- अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ उर्फ पहलवान सिंह, निवासी महुवरकला, थाना बलुआ 2- गोपाल सिंह, निवासी ग्राम बूढेपुर, थाना धानापुर और 3-विशाल पासी, निवासी ग्राम सिहोरी, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।
घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान के लिए गठित टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा था।