UPDATE CHANDAULI NEWS: सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में जहां डॉक्टर गायब मिलें तो वहीं मरीजों को दुर्व्यवस्थाओं के बीच कराहता देखा गया।
CHANDAULI NEWS: READ MORE
Chandauli news: RPF ने 6 बच्चों को किया गया रेस्क्यू।
Chandauli news:जान से मारने की नीयत से चढ़ाया था टेंपो।
राष्ट्रीय सचिव को मिल रही थी शिकायत
दरअसल, जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मिल रही जन शिकायतों के मद्देनजर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू, जिला अस्पताल पहुंचे हुए थें। वे सीधे बर्न युनिट पहुंचे, जहां चिंतनीय स्थिति में बीच मरीजों का उपचार होता मिला। बर्न यूनिट में लगा एसी काम नहीं कर रहा था, वहीं दूसरा एसी एक महीने पहले की उखाड़ लिया गया था। वहां कोई भी स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की देखभाल के लिए यूनिट के अंदर मौजूद नहीं था। इसके अलावा सामान्य भर्ती वार्ड में मरीज दर्द से कराहते नजर आए। वहीं उनके तीमारदार अस्पताल में दुर्व्यवस्थाओं की मार से प्रताड़ित दिखे। बर्न यूनिट में भर्ती मरीज ने बताया उनके हाथ में लगी निडिल निकल गई, लेकिन कोई स्टाफ नहीं होने के कारण बहुत सारा खून बह गया। वहीं एक महिला ने रोते हुए अपने पति के ईलाज की गुहार उनसे लगाई।
निजी अस्पताल में इलाज के लिए दवाब
सपा के राष्ट्रीय सचिव के अनुसार मरीजों ने यह भी बताया कि चिकित्सक के द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराने की बातें व दबाव दिया जा रहा है। इसके बाद सामान्य भर्ती वार्ड के निरीक्षण के दौरान एक बच्चा दर्द के कारण रोता हुआ मिला। उसके परिजनों ने बताया कि बच्चे के हाथ में चोट लगी है। दर्द के कारण वह रात से ही रो रहा है, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने सीधे बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य से टेलीफोनिक बातचीज की और जिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं से अवगत कराया। चेताया कि यदि एक दिन के अंदर बर्न यूनिट में एसी नहीं लगी और अन्य दुर्व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो धरना देने का काम होगा।
मरीजों ने बयां किया दर्द
बर्न यूनिट में भर्ती गोपाल ने बताया कि जलने के कारण वह अस्पताल में भर्ती है। उसके हाथ में लगी सुई निकल गई, जिससे खून बहने लगा। लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी वहां मौजूद नहीं था। कहने के बाद भी कोई नहीं आया, जिस कारण बहुत सारा खून बह गया। नेगुरा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उसके पति का पैर टूट गया है, जो एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई, लेकिन यहां उनके पति का दवा-ईलाज नहीं हो रहा है। बार-बार कहने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने फरियाद किया कि उसके पति का अच्छे से दवा-ईलाज हो जाए।
क्या कहते हैं सपा नेता मनोज सिंह डब्लू
सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि दो दिन पूर्व अहिकौरा में आग लग गयी थी, जिसे बुझाने में पांच लोख झुलस गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बर्न यूनिट में कोई सुविधा व एसी नहीं चलने के कारण तीन मरीज गांव लौट गए। उनकी शिकायत पर जिला अस्पताल आया तो यहां मरीज दुश्वारियों के बीच कराहते हुए नजर आए। वहीं सीएमएस अस्पताल से गैरहाजिर मिले। ऐसे में सबकुछ रामभरोसे चल रहा है।