UPDATE CHANDAULI NEWS: डीएम और एसपी ने 11 अपराधियों को जिलाबदर कर दिया। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए उक्त कार्यवाही की गई।
एक्शन में डीएम और एसपी
जनपद चंदौली में अपराद व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए डीएम और एसपी का तेवर सख्त दिख रहा। अधिकारियों द्वारा लगातार आदतन, पेशेवर व मनबढ़ अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एक बार फिर से डीएम और एसपी ने एक्शन लेते हुए 11 अपराधियों को जिलाबदर कर दिया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: चाकू से युवक की हत्या।
Chandauli news: एम्बुलेंस से शराब तस्करी,।
पुलिस का विशेष अभियान
दरसअल, डीएम निखिल टी0 फुंडे और एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था स्थापित रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे चंदौली पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों और अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही।
11 अपराधी जिलाबदर
इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने तथा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 11 आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी। इन अपराधियों को 6 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं। अगर इसके बाद भी कोई शहर की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर सख्त एक्शन का पूरा प्लान पुलिस के पास तैयार रखा है। जिला बदर अभियुक्त पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है।
अपराधियों का विवरण
थाना धानापुर
1. मनीष उर्फ गुरुदयाल यादव, निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर, थाना धानापुर, जनपद चंदौली।
2. आकाश बिन्द, निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर, थाना धानापुर, जनपद चंदौली।
3. चुनमुन उर्फ छोटू, निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर, थाना धानापुर, जनपद चंदौली।
4. मुन्ना बिन्द, निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर, थाना धानापुर, जनपद चंदौली।
थाना अलीनगर
5. संतोष बिन्द, निवासी ग्राम खानजहांचक, पचफेड़वा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।
6. विकास सोनकर, निवासी ग्राम खानजहांचक, पचपेड़वा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।
7. संतोष कुमार यादव, निवासी ग्राम गंजख्वाजा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।
8. धर्मेंद्र भारती, निवासी ग्राम रेवंसा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।
थाना धीना
9. अजय नारायण सिंह,उर्फ चप्पू, निवासी ग्राम माधोपुर, थाना धीना, जनपद चंदौली।
थाना कन्दवा
10. लक्ष्मण बिन्द, निवासी ग्राम कोदई, थाना कन्दवां, जनपद चंदौली।
थाना बलुआ
11. रोहित निषाद, निवासी ग्राम सराय, थाना बलुआ, जनपद चंदौली।