UPDATE CHANDAULI NEWS: लूट को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। पुलिस, घटना की छानबीन में जुटी है।
लूट की वारदात, पुलिस को चुनौती
यूपी के जनपद चंदौली में बदमाशों के हौसले बुलंद है। आये दिन लूट-छिनैती जैसी वारदाते सामने आ रही। ताजा मामला जिले के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र से है जहां हौसला बुलंद बदमाशों ने एक व्यक्ति को रोक कर लाखों की लूट को अंजाम दे डाला। घटना, गुरुवार शाम की बताई जा रही। फिलहाल पुलिस, घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: सरकार छिपा रही मृतकों का आंकड़ा।
Chandauli news: 6 लेन ? सीएम को भेजें रजिस्टर्ड डाक।
लैपटॉप सहित नगदी की लूट
जानकारी के अनुसार टड़ियां गांव निवासी अमन सिंह, पेशे से एक शिक्षक है। शिक्षक अमन सिंह, गुरुवार की देर शाम अपने घर लौट रहें थें। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कुंडा गांव समीप बाइक सवार बदमाशों ने अमन सिंह को रोक लिया।
बदमाशों ने अमन को मारा-पीटा तथा अमन के पास मौजूद करीब 85 हजार नकदी, लैपटॉप और मोबाइल लूट कर मौके से फरार हो गए।
शिक्षक ने पुलिस को दी जानकारी
घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने अपने आप को संभाला और लूट की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भुक्तभोगी शिक्षक से आकाश्यक पूछताछ की। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। शिक्षक की माने तो लूटा गया पैसा किसी को देना था, जिसे बदमाशों ने छीन लिया। बहरहाल, उक्त घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देने का काम किया है।